बोर्ड परीक्षा में 75 से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित

बड़नगर। माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद नगर के सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि. बड़नगर विद्यालय में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में इस वर्ष विद्यालय का परिणाम श्रेष्ठ रहने पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। परीक्षा परिणाम 10वीं में 83.06 प्रतिशत और 12वीं में 91 प्रतिशत रहा। विवेकानंद सभा गृह में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं के 38 प्रतिभावान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।. जिन्होंने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शासन की लैपटॉप योजना का लाभ लेकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया । समारोह की शुरूआत दीप प्रज्वलन सरस्वती पूजन के साथ हईं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को दुपट्टा ओड़ाकर तिलक लगाकर सम्मानित किया।कायक्रम के मुख्य अतिथि संस्था सचिव आशीष शुक्ला, अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष अशोक गोधा, विशेष अतिथि द्वय प्रोफेसर लक्ष्मण चेलानी , संस्था कोषाध्यक्ष अरविन्द माहेश्वरी, सहित प्राचार्य संगीता गंगराड़े, उप प्राचार्य देवेन्द्र प्रसाद शर्मा मंचासिन थे।
मंचस्थ अतिथि ने 12वी कक्षा के संकाय अनुसार अपने अपने संकाय में प्रथम रहे विद्यार्थियों को दुपट्टा ओढ़ाकर व मोमेंटो, देकर सम्मानित किया। जिसमें कृषि संकाय के अंकित चौधरी 93%अंक, विज्ञान समूह की दिव्यांजली पोरवाल 87.8%,कॉमर्स समूह की आभा सोनी 87%, कला समूह की अनिशा पंवार 73% 10वी कक्षा की दिशा पोरवाल 96.2%अंक, अर्पित पोरवाल 91.8%अंक, ऋषिता गहलोत 90.4%अंक, सांवरमल शर्मा 90%अंक, शामिल थे। मुख्य अतिथि संस्था सचिव आशीष जी शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत. शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। मेधावी छात्रा दिव्यांजली पोरवाल उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अनुशासित वातावरण और नियमित अभ्यास को देते हुए जूनियर विद्यार्थियों के साथ अपनी स्टडी टिप्स भी साझा कीं। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और खुशी की झलक दिख रही थी। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अभिभावक, आचार्य परिवार मौजूद रहा।अतिथि परिचय अनिल चौहान, स्वागत कविता मकवाना, मौसमी चौरसिया, बाबूलाल चांगेसिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज पाण्डे, आभार प्राचार्य संगीता गंगराड़े ने माना। जानकारी नीलम शर्मा ने दी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment