मुख्यमंत्री कन्यादान योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह सम्मेलन हुआ 42 जोड़े दाम्पत्य जीवन में बंधे

बड़नगर। मुख्यमंत्री कन्यादान योजनान्तर्गत जनपद पंचायत बड़नगर द्वारा कृषि उपज मण्डी परिसर बड़नगर में रविवार कोम 42 कन्याओं का सामुहिक विवाह सम्मेलन विधायक जितेन्द्र उदयसिह पण्ड्या के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंतरसिंह देवड़ा, जनपद अध्यक्ष निर्मला उमरावसिह राठोर, जनपद उपाध्यक्ष अजबसिह देवड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोग्या थे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोवर्धन मालवीय ने बताया कि कृषि उपज मण्डी बड़नगर में आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन में विधायक पण्ड्या द्वारा संपत्निक उपस्थित होकर चांदी की रिंग उपहार स्वरूप भेट की गई। उक्त विवाह को पं. ओमप्रकाश शर्मा द्वारा वेदिक विधि से सम्पन्न कराया गया । समस्त अतिथियों ने ल नव दंपतियों के उज्जवल भविष्य तथा सुखमय वैवाहिक जीवन का शुभाशीष प्रदान किया । उक्त अवसर पर प्रतिक स्वरूप कन्याओं को शासन द्वारा स्वीकृत राशि रुपए 49000/-के स्वीकृती पत्र अतिथियों द्वारा द्वारा प्रदान किया गया। यह राशि कन्याओं के बैंक खाते में निर्गमित होगी । इस अवसर पर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य रामप्रसाद पण्ड्या, मण्डल के अध्यक्ष विजयराजसिंह, मुकेश व्यास, महेश हारोड, गोपाल आंजना, नवीन राठौर, जनपद सदस्यगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धीरेन्द्र पाराशर, तहसीलदार रूपाली जैन, विभिन्न विभागों के अधिकारी / कर्मचारियों सहित क्षेत्र के ग्रामीणजन भारी संख्या में उपस्थित रहें। उक्त विवाह सम्मेलन में वर-वधुओं के साथ आए आगंतुको के लिये सहभोज भी आयोजित किया गया ।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment