दर्शन करने आये युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत, आया सायलेंट अटैक

उज्जैन। महाराष्ट्र से 10 लोगों को दल शुक्रवार को महाकाल दर्शन करने उज्जैन आया था। शनिवार को दल में शामिल अनिल पिता विष्णु रामानय 45 साल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिये निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार-रविवार रात मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर नीलगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव पोस्टमार्टम के लिये चरक अस्पताल लाई गई। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद अनिल का शव महाराष्ट्र ले जाया गया है। एक अन्य मामले में 60 साल के बाबू नामक वृद्ध को तबीयत बिगड़ने के बाद 15 अप्रैल को चरक अस्पताल में ग्राम गनावा के चौकीदार ने भर्ती कराया था। रविवार तड़के वृद्ध की मौत हो गई। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों की तलाश की सूचना दी। मृतक ग्राम गनावा का रहने वाला था अकेला रहता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते उसकी मौत हुई है।
तराना के ग्राम कनासिया स्थित रेस्टोरेंट के सामने रूकी बस में सवार नेपाल के युवक दिल बहादूर पिता तिनकरामा राऊत 31 साल सीट से नहीं उठ पाया। उसे तराना के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सायलेंट अटैक की आशंका जताई। मृतक युवक को उज्जैन चरक अस्पताल भेजा गया।  रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान उसके साथियों ने बताया कि नेपाल से मिनी बस में 20 लोग गोवा जाने के लिये निकले थे। रेस्टोरेंट पर बस चाय नाश्ता करने के लिये रोकी थी, इस दौरान दिल बहादूर को उठाया तो वह नहीं उठा था। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव नेपाल ले जाया गया है। संदिग्ध मौत का एक मामला ग्राम ढाबालादूता से भी सामने आया। गांव में रहने वाला सेवाराम पिता दयाराम प्रजापत 54 साल गांव में गोविंद पटेल के यहां शादी में गया था। रात में वापस लौटते समय गिर गया। रातभर घर नहीं लौटा। परिजनों को लगा कि शादी वाले घर रूका होगा। लेकिन सुबह गांव के ईश्वर ने रास्ते में पड़ा देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। भैरवगढ़ थाना पुलिस के अनुसार मृतक की मौत हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल  मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चल पायेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment