युवक ने बताया गांजा उपलब्ध कराने वाले का नाम

उज्जैन। गांजा लेकर आये युवक को पुलिस ने पकड़ा तो उसने उपलब्ध कराने वाला का नाम बता दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 1 किलो 221 ग्राम गांजा बरामद कर मामला जांच में लिया। दोनों को रविवार दोपहर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटीदार ने बताया कि शनिवार को खबर मिली थी कि एक युवक नायनरोड बीसीआई जंगल से गांजा लेकर जाने वाला है। तत्काल उसे गिरफ्तार करने के लिये एसआई संजय माथुर, एएसआई भुरिया मोहरे, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह, कालूराम परिहार, प्रद्युमन सिंह पंवार को रवाना किया गया। जंगल से दिव्यांशु उर्फ भय्यू पिता दीपक 18 साल निवासी सी ब्लॉक बिरलाग्राम को पकड़ा गया। जिसके पास से 1 किलो 221 ग्राम गांजा कीमत 15 हजार रूपये बरामद किया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 का प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की गई तो उसने गांजा लक्की उर्फ ललित पिता अनिल पीवाल द्वारा देना बताया। गांजा उपलब्ध कराने वाले की तलाश में सी ब्लॉक में दबिश दी गई। लक्की उर्फ ललीत भी गिरफ्त में आया गया। मामले में धारा 29 का इजाफा कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी के अनुसार लक्की उर्फ ललित के खिलाफ पूर्व 5 अपराधिक मामले दर्ज है। वहीं दिव्यांशु के खिलाफ पहला मामला दर्ज हुआ है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment