उज्जैन। गांजा लेकर आये युवक को पुलिस ने पकड़ा तो उसने उपलब्ध कराने वाला का नाम बता दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 1 किलो 221 ग्राम गांजा बरामद कर मामला जांच में लिया। दोनों को रविवार दोपहर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटीदार ने बताया कि शनिवार को खबर मिली थी कि एक युवक नायनरोड बीसीआई जंगल से गांजा लेकर जाने वाला है। तत्काल उसे गिरफ्तार करने के लिये एसआई संजय माथुर, एएसआई भुरिया मोहरे, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह, कालूराम परिहार,…
Read More