गीताभवन पर कैफे में लगी आग

सिलेंडर ब्लास्ट से नुकसान बढ़ा, मल्हारगंज के फ्लैट में भी लगी आग

ब्रह्मास्त्र इंदौर

इंदौर के गीताभवन क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात एक कैफे में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका भी हुआ, हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
फायर ब्रिगेड के अनुसार, रात करीब 2:15 बजे सूचना मिली कि गीताभवन मंदिर के पास स्थित एक कैफे में आग लगी है। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन तब तक शेड और अंदर का सामान पूरी तरह जल चुका था।
दो टैंकर पानी से आग पर काबू पाया- दमकल विभाग ने करीब दो टैंकर पानी डालकर आग को कंट्रोल किया। सूचना पर पलासिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

मल्हारगंज के फ्लैट में भी लगी आग- इसी रात मल्हारगंज क्षेत्र के गोपाल चौराहे के पास एक फ्लैट में आग लग गई। आग से घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। फ्लैट में किराए से रहने वाला बंसल परिवार समय रहते बाहर निकल गया। फायर ब्रिगेड ने करीब 10 हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment