ब्रह्मास्त्र इंदौर
इंदौर के भोलनाथ कॉलोनी में रहने वाली एक पीड़िता एरोड्रम थाने पहुंची। उसके परिवार के लोगों ने बताया कि पीड़िता पर उसकी दोनों ननदों ने 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर का स्टेटस हटाने का दबाव बनाया था। स्टेटस नहीं हटाने पर पति ने डेढ़ माह के बच्चे सहित उसे घर से निकाल दिया।
एरोड्रम थाने पर रीना पंवार अपने डेढ़ माह के बच्चे के साथ गुरुवार शाम पहुंची। परिवार के अनुसार, रीना की शादी डेढ़ साल पहले रितेश से हुई थी। रीना बिहार की रहने वाली है। दोनों का परिचय परिवार के माध्यम से हुआ था, जिसके बाद अंतरराज्यीय विवाह हुआ। उस समय परिवार को बौद्ध धर्म को लेकर कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन 14 अप्रैल को रीना द्वारा बाबा साहब अंबेडकर का स्टेटस लगाने पर एक ननद ने आपत्ति जताई और उसे हटाने को कहा। इस बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पति रितेश पंवार ने अपशब्द कहे और तलाक देने की धमकी दी।