आईपीएल में आज दिल्ली-चेन्नई, धोनी के बिना खेल रही सीएसके तीनों मैच हारी

कप्तान अक्षर डीसी को 2 जीत दिला चुके

ब्रह्मास्त्र चेन्नई

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा।

सीएसके की टीम आज भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बिना मैदान में उतरेगी, टीम 3 मैच हार चुकी है। वहीं अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 2 मैच जीत चुकी है, टीम को इकलौती हार पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ मिली।

दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। पंजाब ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है, वहीं एसआरएच को 2 हार मिल चुकी है। चेपॉक में होम टीम आगे चेन्नई और दिल्ली के बीच 31 आईपीएल मैच खेले गए। 19 में सीएसके और 12 में डीसी को जीत मिली। चेपॉक स्टेडियम में होम टीम चेन्नई का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। टीम ने दिल्ली को 10 में से 7 मैच हराए हैं, वहीं डीसी 3 मैच ही जीत सकी। इस सीजन चेन्नई एक मैच भी नहीं जीत सकी है। टीम आरसीबी, पंजाब और आरआर के खिलाफ हार चुकी है। वहीं दिल्ली ने इकलौता मैच जीटी के खिलाफ गंवाया, टीम ने एलएसजी और एमआई को 1-1 मैच हराया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment