सीडीआर बेचने के शक में पुलिसकर्मियों से पूछताछ:डिटेक्टिव एजेंसी से कनेक्शन, ATS कर रही जांच

इंदौर।इंदौर में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) बेचने के संदेह में एटीएस ने क्राइम ब्रांच के दो पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। दोनों को नोटिस देकर बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है, हालांकि आगे भी जरूरत पड़ने पर मुख्यालय बुलाया जा सकता है।जानकारी के मुताबिक एक डिटेक्टिव एजेंसी संचालक की जांच के दौरान कुछ संदिग्ध नंबर सामने आए। इसी कड़ी में एटीएस को पता चला कि एएसआई राम और सिपाही रविंद्र का एजेंसी से संपर्क रहा है।नोटिस के बाद पहुंची ATS की टीम-सूत्रों के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मियों को नोटिस दिए गए थे, लेकिन समय पर पेश नहीं होने पर कर्नाटक एटीएस की टीम इंदौर पहुंची। गुरुवार शाम रवींद्र से पूछताछ की गई और बाद में उसे छोड़ दिया गया। वहीं एएसआई राम किसी मामले में बाहर होने के कारण शुक्रवार को भोपाल स्थित एटीएस कार्यालय में पेश होंगे।

CDR बेचने की आशंका-प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों का संपर्क डिटेक्टिव एजेंसी संचालक मुकेश तोमर से था। आशंका जताई जा रही है कि आम लोगों की सीडीआर मोटी रकम लेकर बेची जा रही थी।अधिकारी बोले सामान्य पूछताछ, गिरफ्तारी नहीं-क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि यह सामान्य पूछताछ है। दोनों पुलिसकर्मी पहले भी इस मामले में जांच कर चुके हैं, इसलिए उनके नंबर संदिग्धों के मोबाइल में मिले। फिलहाल किसी गिरफ्तारी की बात नहीं है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment