2840 सिख श्रद्धालुओं का जत्था बैसाखी मनाने पाकिस्तान रवाना

अमृतसर। बैसाखी मनाने के लिए देश से लगभग 2840 सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। ये श्रद्धालु बैसाखी मनाने के साथ पाकिस्तान स्थित पवित्र गुरुधामों के दर्शन करेंगे। उन्हें 10 दिनों का वीजा दिया गया है। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से 1763 श्रद्धालुओं का एक जत्था भेजा गया। बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के बीच जत्थे को रवाना किया गया। इस जत्थे की अगुवाई एसजीपीसी सदस्य सुरजीत सिंह तुगलवाल कर रहे हैं। एसजीपीसी ने 1795 वीजा के लिए आवेदन भेजे थे, जिनमें से 1763 को वीजा जारी किया गया, जबकि 32 श्रद्धालुओं के आवेदन रद्द कर दिए गए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment