उज्जैन। नानाखेडा कालापत्थर क्षेत्र में रहने वाले कृष्णा सेन और पड़ोस में रहने वाले निखिल पिथोरिया के बीच सोमवार सुबह मजाक चल रहा था। अचानक दोनों में विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों गुत्थम-गुत्था हो गये। यह देख कृष्णा का बड़ा भाई अजय पिता गोपाल सेन बीच-बचाव करने पहुंचा। तभी निखिल और उसके पिता हुकुमचंद ने क्रिकेट बेट से अजय पर हमला कर दिया। सिर में चोंट लगने से अजय लहूलुहान हो गया। भाई कृष्णा और परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर आये। जहां डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती किया। मामले की सूचना ड्युटी कम्पाउंडर से मिलने पर नानाखेड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किये। मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट की धारा 296 (बी), 115 (2), 351 (3), 3 (5) भारतीय न्याय संहिता का प्रकरण दर्ज किया।
चित्तौड़गढ़ जा रही ट्रेन का सोमवार सुबह बड़नगर में स्टापेज हुआ था। जिसमें उज्जैन की नागेश्वरधाम कालोनी का रहने वाला सुमित पिता नरेश जोशी 19 साल यात्रा कर रहा था। स्टापेज होने पर पानी पीने उतारा, उसी दौरान ट्रेन चल दी। सुमित ने चढ़ने का प्रयास किया लेकिन संतुलन बिगड़ने पर गिर गया। उसके पैर में गंभीर चोंट लगी। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया और बड़नगर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे उपचार के लिये उज्जैन चरक अस्पताल रैफर किया गया।
विवाद में बदली मजाकबाजी, एक का फोड़ा सिर,घायल हुआ युवक