3 मंजिला मकान गिरा, :पोकलेन से तोड़फोड़ के बीच हादसा;लोगों ने लगाए लापरवाही के आरोप

उज्जैन। गेबी हनुमान क्षेत्र में तीन मंजिला मकान गिर गया। मकान मालिक मनोज भावसार और अली अजगर ने आरोप लगाया कि हादसा नगर निगम की लापरवाही के कारण हुआ है। मकान गिरने का लाइव वीडियो भी सामने आया है।शाम करीब 6 बजे से ही मकान गिरने की स्थिति में था। इस दौरान मोहम्मद आमिर, समीर खान, अल्तमश खान, राजेश गुप्ता, समीर जैन और अविनाश पांचाल की टीम ने सड़क पर आवाजाही रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।रहवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में पोकलेन मशीन से घरों को तोड़ने का काम किया जा रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। वहीं लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से मकानों की नींव में पानी भरा हुआ था, जिसकी वजह से यह घटना हुई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment