बड़नगर। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर चयनित होने के बाद दिनेश बौद्ध के उज्जैन जिला भ्रमण के दौरान उनका खरसोद कला आगमन हुआ। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और कार्यकतार्ओं में खासा उत्साह नजर आया। खरसोद कला में देवेश पटेल मित्र मंडल की ओर से दिनेश बौद्ध का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ह्लजय भीमह्व के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर दिनेश बौद्ध के साथ गोविंद सरवटे, वीरेंद्र सिंह गोयल, निहाल सिंह डोडिया, मुकेश देवड़ा, नवीन सरवटे, जितेन सिंह गुर्जर, राहुल सोलंकी (युवा कांग्रेस), राधेश्याम परमार (जनपद सदस्य), कमल सूर्यवंशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बौद्ध ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से संविधान की रक्षा करती आई है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान बड़नगर तहसील युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम पटवा, पूर्व सरपंच ललित जानी, पूर्व नगर अध्यक्ष तरुण परमार, शेखर जैन, बबलू सेन, मुकेश सेन पारस सेन सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ एवं युवा नेता मौजूद रहे।
खरसोद कला में दिनेश बौद्ध का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह