मेघवाल समाज ने नवनियुक्त अजा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूर्यवंशी का किया स्वागत

सुसनेर। मेघवाल समाज प्रतिनिधि मंडल द्वारा राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त प्रांतीय महासचिव गोरी शंकर सूर्यवंशी का स्थानीय विश्राम गृह में भव्य स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने कहा कि यह नियुक्ति मेघवाल समाज के लिए गर्व का विषय है। साथ ही अन्य राजनीतिक दलों को संदेश देते हुए समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि मेघवाल समाज को सत्ता और संगठन में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। समाज अपने अधिकारों की लड़ाई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलते हुए लड़ता आया है और आगे भी संगठित होकर अपने हक के लिए प्रयास करता रहेगा, जिससे सत्ता एवं संगठन में समन्वय बना रहे स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गोरधन बामनिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व सरपंच राधेश्याम सूर्यवंशी, हेमराज कटारिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सज्जन सिंह मेघवाल, मोहनलाल बामनिया, करणलाल पटेल, भगवान सिंह, रतनलाल भगत, दयाराम मेघवाल, बालूराम, श्रीराम मेघवाल, नारायण मेघवाल, गणपत लाल, राघुलाल, गोकुललाल, बाबूलाल एवं कृष्णपाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment