इंदौर।इंदौर में 300 करोड़ रुपए की जमीन पर कब्जे के आरोप में शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। रजक मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की एमपी लीग में इस साल पहली बार खेलने वाली मालवा स्टैलियंस टीम के मालिक भी हैं।अभिनेत्री रेमन कक्कड़ की शिकायत पर पहले केस दर्ज नहीं हुआ, लेकिन मुख्य सचिव (CS) से शिकायत के बाद शुक्रवार देर रात लसूड़िया थाने में मामला दर्ज किया गया।रेमन कक्कड़ के मुताबिक, निपानिया स्थित सर्वे नंबर 414 की करीब दो हेक्टेयर जमीन उनकी मां नरेंद्र कौर सलूजा, भाई पुष्पेंद्र और रणधीर सलूजा के नाम पर है। आरोप है कि रजक ने इस जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में धारा 329(3) के तहत केस दर्ज किया है।
mp क्रिकेट टीम मालिक पर FIR: जमीन पर कब्जे का आरोप; अभिनेत्री ने की थी शिकायत