उज्जैन।एक अप्रैल से शुरू हुए नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 के तहत उज्जैन जिले के स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। बुधवार को विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया। दशहरा मैदान स्कूल और शास्त्री नगर स्थित उत्कृष्ट स्कूल में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए।जिले का मुख्य कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उमावि माधवनगर में आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर जिला पंचायत अध्यक्ष सीईओ और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।चार अप्रैल तक चलेंगे दैनिक आयोजन-एडीपीसी गिरीश तिवारी ने बताया कि “स्कूल चलें हम” अभियान एक से चार अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन स्कूलों में अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ब्लॉक स्तर पर भी उत्कृष्ट स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नवीन सत्र में विद्यार्थियों का स्वागत :कलेक्टर आयोजन में शामिल; स्कूल चलें अभियान4 तक