उज्जैन।महाकाल मंदिर दर्शन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही एक और मार्ग चौड़ा होने जा रहा है जिससे भक्त आसानी से मंदिर तक पहुंच सकेंगे। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने बेगमबाग से स्मार्ट पार्किंग के बीच बाधक बन रहे 12 मकानों को जेसीबी से तोड़ दिया। स्मार्ट सिटी और नगर निगम की सयुंक्त कार्रवाई में 14 में से 12 मकानों पर बुलडोजर चलाकर जमीदोंज कर दिए गए।मंदिर की स्मार्ट पार्किंग जाने का मार्ग संकरा था-बेगमबाग से महाकाल मंदिर की स्मार्ट पार्किंग तक जाने का मार्ग संकरा था जिसके कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही थी। 24 मीटर चौड़े प्रस्तावित रोड का एक हिस्सा पहले से महाकाल थाने से लेकर पालकी द्वार तक बनाया जा चुका था।
मंगलवार को प्रशासन ने बेगमबाग की और से स्मार्ट पार्किंग तक बने 12 मकानों को तोड़ दिया। इसके बाद अब जल्द ही यहां रोड बनने से मंदिर जाने का मार्ग सुलभ हो जाएगा।