पटेल मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग:रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोरजले, मशक्कत के बाद पाया काबू

इंदौर। तेजाजी नगर मेन रोड पर बने पटेल मार्केट में शनिवार को एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई और पास में बने मेडिकल स्टोर और क्लिनिक को भी चपेट में ले लिया। धुएं का गुबार दूर से ही नजर आ रहा था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गए। सूचना पर तेजाजी नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब 30 हजार लीटर पानी डालकर आग को बुझाया जा सका। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन बताया जा रहा है शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी हैं।फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की है। पटेल मार्केट में आग लगने की सूचना 11.21 पर कंट्रोल रूम से मिली थी। सूचना मिलने के तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके लिए रवाना हो गई थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में करीब 30 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया।

मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और चार टैंकर मौजूद थे। तेजाजी नगर टीआई देवेंद्र मरकाम ने बताया कि आग लगने की घटना पटेल मार्केट में हुई है। तीन दुकानें जली है। आग लगने की घटना में कोई जनहानी नहीं हुई है। हालांकि आग किस वजह से लगी है, ये स्पष्ट नहीं हो सका है मगर शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना है। इसकी जांच की जा रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment