उज्जैन।उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। घटना गुरुवार दोपहर की है। इस पूरी घटना का वीडियो पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सामने आया है।हादसे में अल्टो कार में सवार तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना माकड़ौन थाना क्षेत्र के डाबला हरदू में एचपी पेट्रोल पंप के सामने हुई।साइकिल सवार अचानक मुड़ा, कार कंट्रोल से बाहर-उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर हादसा उस समय हुआ जब एक किसान साइकिल से सड़क पार करने के लिए अचानक दूसरी लेन में मुड़ गया।पीछे से आ रही कार के ड्राइवर ने साइकिल सवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और दूसरी लेन में जाकर सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई।इस हादसे में अल्टो कार में सवार मुकेश, भगवान सिंह और विष्णु बाई घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो कारें भिड़ीं, :उज्जैन-झालावाड़ हाईवे पर आमने-सामने टक्कर, 3 घायल;