सिलेंडर डिलेवरी होते ही चोरी हुआ:घर के अंदर से उठा ले गए बदमाश, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

उज्जैन।देश में गैस सिलेंडर को लेकर चल रही मारामारी के बीच अब दिनदहाड़े सिलेंडर की चोरी हो रही है। ऐसा ही एक मामला नागदा से सामने आया है, जहां बदमाश घर में रखा गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।नागदा के राजीव कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार को अतीक अहमद के घर से गैस सिलेंडर चोरी हो गया। अतीक ने बताया कि दोपहर के समय परिवार के सदस्य घर के कामों में व्यस्त थे। उसी दिन सिलेंडर घर आया था। दोपहर करीब 1.30 बजे सिलेंडर घर पहुंच गया था। जिसे पहले कमरे में रखा गया था। इस दौरान घर के सभी सदस्य मकान की पहली मंजिल पर थे। इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात व्यक्ति पहुंचा और कमरे में रखा सिलेंडर उठाकर बाइक पर ले गया। इस दौरान उसके उसके साथ एक अन्य युवक भी सिलेंडर पकड़े हुए नजर आ रहा है। परिवार वालों को दोपहर करीब 3.30 बजे इस घटना का पता चला। सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर एक व्यक्ति सिलेंडर चुराने के बाद इस अपने साथी की मदद से बाइक से ले जाता नजर आया है। घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment