निजी कंपनी मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप:युवती के कमरे पर पहुंचकर हरकत, नौकरी से निकालने की धमकी दी

इंदौर। विजयनगर थाना क्षेत्र में एक महिला कर्मचारी से उसके ही मैनेजर द्वारा छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय पीड़िता एक निजी कंपनी में काम करती है और स्कीम नंबर-74 में रहती है। 28 जनवरी 2026 की रात करीब 8:30 बजे उसका मैनेजर हिमांशु दुबे बिना सूचना दिए उसके घर पहुंच गया।कमरे में पहुंचकर छेड़छाड़ की कोशिश-कुछ देर सामान्य बातचीत के बाद आरोपी ने अचानक गलत नीयत से उसे छूने की कोशिश की। पीड़िता के विरोध करने और शोर मचाने पर उसने उसे धक्का देकर खुद को बचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।नौकरी से निकलवाने की धमकी-पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद जब उसने कंपनी में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि वह कंपनी में लंबे समय से काम कर रहा है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। साथ ही शिकायत करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दी।बाद में पीड़िता ने अपने परिचितों को पूरी घटना बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी हिमांशु दुबे के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment