जौमेटो से नवरात्रि पर घर पहुंचा नॉनवेज; परिवार बोला- धार्मिक भावनाएं आहत, कराई FIR

इंदौर।नवरात्रि के दौरान फूड डिलीवरी में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। व्रत और पूजा के बीच एक परिवार को वेज ऑर्डर की जगह नॉनवेज डिश डिलीवर कर दी गई। इससे आहत होकर परिवार ने सोमवार को पुलिस में FIR दर्ज कराई है।मामला गुलाबबाग का है। मोबाइल व्यवसायी राहुल तिवारी ने बताया कि रविवार शाम घर में नवरात्रि की पूजा चल रही थी। इसी दौरान उन्होंने Zomato के जरिए वेज मोड में कॉम्बो पैक (रोटी, बटर पनीर, चावल आदि) के साथ चिली पनीर ऑर्डर किया। करीब 363 रुपए के इस ऑर्डर की डिलीवरी 15 मिनट में हो गई।नॉनवेज देखकर परिवार रह गया स्तब्ध-राहुल के अनुसार, जब परिवार ने पैकेट खोला तो कॉम्बो के अन्य आइटम सही थे, लेकिन चिली पनीर की जगह चिली चिकन निकला। व्रत के माहौल में नॉनवेज डिश देखकर परिवार स्तब्ध रह गया और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इसके बाद पार्सल को घर से बाहर रख दिया गया।परिवार ने नॉनवेज पार्सल को घर से बाहर रख दिया था।रेस्टोरेंट ने पार्सल वापस नहीं लिया-पीड़ित ने तुरंत ऐप पर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर कंपनी ने ऑर्डर की पूरी राशि रिफंड कर दी। हालांकि, संबंधित रेस्टोरेंट ‘नाइट किंग’ (महालक्ष्मी नगर) से संपर्क करने पर प्रबंधन ने इसे गलती बताया, लेकिन पार्सल वापस लेने से इनकार कर दिया। राहुल तिवारी ने सोमवार को लसूडिया थाने में लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज कराई है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment