-कांग्रेस सांसद को टिकट देने पर नाराजगी:जिन विधायकों का टिकट कटा, निर्दलीय लड़ने की बात कही; CM ने मनाया

गुवाहाटी।असम विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के भीतर नेताओं की नाराजगी सामने आने लगी है। पार्टी टिकट से वंचित कई मौजूदा विधायक और दावेदार निर्दलीय चुनाव लड़ने की धमकी दे रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक, इस स्थिति को संभालने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया खुद आगे आकर नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है दोनों नेता उनकी बात मान गए हैं।नाराजगी की वजह कांग्रेसी नेताओं को टिकट हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं प्रद्युत बोरदोलोई और भूपेन बोरा के बीजेपी में शामिल होने के बाद बोरदोलोई को दिसपुर सीट से बोरा को बिहपुरिया सीट से पार्टी टिकट दिए गया है। इस फैसले से पार्टी के कई पुराने दावेदारों में नाराजगी बढ़ गई है।दिसपुर सीट पर सबसे ज्यादा विरोध देखने को मिला यहां वरिष्ठ नेता जयंत दास को टिकट मिलने की संभावना थी, लेकिन अंतिम समय में बोरदोलोई को उम्मीदवार बनाए जाने से असंतोष बढ़ गया। पार्टी नेतृत्व अब स्थिति को नियंत्रित करने और बगावत को रोकने के लिए सक्रिय रूप से बातचीत कर रहा है, ताकि चुनाव में नुकसान से बचा जा सके।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment