वीडियो चिंतामन गणेश मंदिर रोड स्थित राष्ट्रीय आदर्श वेदविद्या परिसर के विद्यालय का बताया जा रहा है, जिसमें सामवेद राणायनी शाखा के अध्यापक दत्तदास शेवडे द्वारा विद्यार्थी को छड़ी से लगातार बुरी तरह पीटा जा रहा है।वीडियो में वेद की शिक्षा लेने वाले छात्र से अध्यापक दत्तदास शेवडे दूसरे के बिस्तर पर सोने को लेकर लगातार सवाल-जवाब करते हुए उसकी पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान छात्र छड़ी की मार से चिल्लाता नजर आ रहा है। वीडियो वहीं कमरे में बैठे किसी व्यक्ति ने बनाया है।शनिवार को वीडियो वायरल हुआ। विद्यालय में छुट्टी होने के चलते इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। भारत सरकार के अधीन वेद विद्या प्रतिष्ठान में वेद पाठशाला के माध्यम से वैदिक अध्ययन कराया जाता है। यहां वैदिक शिक्षा को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने का कार्य किया जाता है।देशभर से छात्र वेद अध्ययन के लिए आते हैं-वेद विद्या प्रतिष्ठान में विद्यालय के साथ आवासीय संस्थान भी है, देशभर के छात्र यहां पर वेद की पदाई करने आते हैं और यहीं रहते हैं। वेद पाठी छात्रों के लिए ‘ब्राह्म मुहूर्त’ (सुबह जल्दी जागना) में उठना और संध्यावंदन करना अनिवार्य होता है। वार्डन यह सुनिश्चित करते हैं कि छात्र इस समय-सारणी का कड़ाई से पालन करें। छात्रावास की सफाई, भोजन की गुणवत्ता और छात्रों के स्वास्थ्य की देखभाल करना उनकी जिम्मेदारी होती है।
वेदविद्या प्रतिष्ठान में छात्र की बेरहमी से पिटाई:अध्यापक ने छड़ी से पीटा;वायरल वीडियो आया सामने
उज्जैन।उज्जैन के महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान में छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। इसमें यहां के अध्यापक और वार्डन की जिम्मेदारी निभाने वाले शख्स द्वारा नाबालिग छात्र की छड़ी से जमकर पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है। छड़ी की मार से छात्र दर्द से कराहता नजर आ रहा है।