बैग में छिपा रखा था 1 लाख का गांजा:क्राइम ब्रांच ने माइनिंग कंपनी में काम करने वाले तस्कर को पकड़ा

इंदौर।इंदौर में नशे के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत क्राइम ब्रांच ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 10 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो शहर में नशे के आदी लोगों को सप्लाई करता था।एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक, बुधवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने लक्ष्मीबाई नगर इलाके में दबिश दी। यहां सीमेंट गोदाम के पास एक टीन शेड के पास टू-व्हीलर पर काले बैग के साथ खड़ा एक संदिग्ध युवक मिला।

घेराबंदी कर युवक को रोका गया और पूछताछ में उसने अपना नाम करण केवट निवासी इंदौर बताया। तलाशी लेने पर उसके काले बैग से 10 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment