ब्रह्मास्त्र इंदौर
बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब संभागायुक्त कार्यालय और उसी भवन में श्रमायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल सामने आया। यह ई-मेल मंगलवार को भेजा था, लेकिन अधिकारियों ने बुधवार को देखा।
मेल में दावा किया गया कि परिसर में साइनाइड गैस से लैस बम लगाए गए हैं, जो दोपहर में फटेंगे। चेतावनी मिलते ही कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया और भवन को खाली करा लिया गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। एक घंटे चली सघन जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला।
मेल में तमिलनाडु की राजनीति का जिक्र- इस मेल में तमिलनाडु की राजनीति का जिक्र करते हुए डीएमके सरकार और डिप्टी सीएम स्टालिन को निशाने पर लिया गया। कार्यालय के स्टाफ को पाकिस्तानी जासूस कहा गया। कानून-व्यवस्था और राजनीतिक फंडिंग पर सवाल उठाए गए। कहा कि 2026 में डीएमके दोबारा सत्ता में आती है तो गंभीर परिणाम होंगे। पुलिस मेल भेजने वाले की पहचान में जुटी है।