इंदौर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने प्रयागराज महाकुंभ मेले में मालाएं बेचकर चर्चा में आई मोनालिसा की लव मैरिज के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। संघ ने इसे “संस्कारों के अभाव” से जुड़ा विषय बताते हुए परिवारों की भूमिका पर जोर दिया है।मालवा प्रांत संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री ने कहा कि मोनालिसा “मालवा प्रांत की बेटी ही नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटी है” और इस तरह के मामलों को समाज के लिए चिंतनीय बताया। उन्होंने कहा कि यदि परिवार बच्चों को सही संस्कार दें, तो ऐसे घटनाक्रम सामने नहीं आएंगे।संस्कारों की कमी और परिवारों का विखंडन वजह-डॉ. शास्त्री ने कहा कि आज परिवारों के विखंडन के कारण बच्चों को उचित संस्कार नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संघ “कुटुंब प्रबोधन” के माध्यम से परिवारों को जोड़ने और बच्चों में संस्कार विकसित करने का काम कर रहा है। मालवा प्रांत में संघ ने करीब सवा लाख “कुटुंब मित्र” बनाए हैं, जो परिवारों से संपर्क कर जागरूकता फैला रहे हैं।लव जिहाद के सवाल पर क्या बोले-लव जिहाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भी संस्कारों की कमी का परिणाम है। यदि व्यक्ति अपने संस्कारों और पहचान के प्रति जागरूक हो, तो कोई उसका “ब्रेन वॉश” नहीं कर सकता। उन्होंने समाज से इस तरह के मामलों के कारणों को समझने की अपील की।बेटी के पिता ने CM से लगाई गुहार-मामले में नया मोड़ तब आया जब महेश्वर क्षेत्र की रहने वाली युवती के पिता ने शादी पर आपत्ति जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से बेटी को बचाने की गुहार लगाई है। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को बहलाकर शादी कराई गई है।
लव-जिहाद पर संघ ने बताया संस्कारों का अभाव:मालवा प्रांत संघचालक बोले- परिवार टूटे, इसलिए बढ़ रहे मामले,