इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान लगी आग, 7 लोगों की मौत

3 झुलसे, घर में रखे 4 सिलेंडर फटने से पूरा इलाका दहला, घर का एक हिस्सा ढहने से अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला

ब्रह्मास्त्र इंदौर

इंदौर के बंगाली चौराहे के पास एक कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया। एक मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने आग लग गई, जिसमें जलकर 7 लोगों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरूआती जांच के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार ने आग पकड़ ली। यह आग तेजी से घर की ओर फैली और वहां रखे 15 गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई।

आग लगते ही घर में रखे सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। देखते ही देखते 4 गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुगलिया परिवार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसके कारण कई रिश्तेदार भी घर पर रुके हुए थे। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घर में रखे केमिकल में भी आग लगी- इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया, ‘शुरूआती जांच के अनुसार, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज की जा रही थी और उसका चार्जिंग पॉइंट फट गया। इसके बाद आग गाड़ी से घर तक फैल गई। घर के अंदर 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर रखे थे, जिनमें से कुछ फट गए। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों को लिया गया है। यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। घर में कुछ ऐसे केमिकल भी रखे थे जो ज्वलनशील हैं।’

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment