जयस छात्र संगठन का प्रदर्शन:कलेक्टर से मुलाकात नहीं होने पर भड़के छात्र; , पुलिस से धक्का-मुक्की

इंदौर।छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर जयस छात्र संगठन के साथ छात्र मंगलवार को इंदौर कलेक्टर ऑफिस के बाहर पहुंचे। काफी देर तक वे ज्ञापन देने के लिए कलेक्टर का इंतजार करते रहे, लेकिन जब उनका धैर्य खत्म हो गया तो उन्होंने कलेक्टर ऑफिस में घुसने की कोशिश की, मगर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। काफी देर तक कलेक्टर ऑफिस के बाहर यह प्रदर्शन चलता रहा।मंगलवार को कलेक्टर ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में छात्र जयस छात्र संगठन के बैनर तले पहुंचे। हाथों में मांगों की तख्तियां लिए छात्र कड़ी धूप में कलेक्टर ऑफिस के बाहर बैठ गए। वे काफी देर से कलेक्टर से मिलने का इंतजार कर रहे थे,

लेकिन काफी देर बाद भी जब वे कलेक्टर से नहीं मिल पाए तो उनका धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने कलेक्टर ऑफिस के अंदर घुसने की कोशिश की। पुलिस की बैरिकेडिंग हटाने का भी प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की भी हुई, मगर पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment