प्रॉपर्टी कारोबारी के साथ ठगी:कार से आईल गिरने की बात पर बैग उड़ाया

इंदौर।शहर में ठगी और चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामलों में बदमाशों ने अलग-अलग तरीकों से कारोबारी को निशाना बनाया। एक घटना अन्नपूर्णा क्षेत्र में हुई है।  पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कार से ऑयल गिरने का झांसा, बैग लेकर फरार-अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक वीआईपी परस्पर नगर निवासी चंद्रमोहन सिंह सोलंकी ने सोमवार को चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे पत्नी श्वेता को डॉक्टर के पास लेकर जा रहे थे।सेठी गेट के पास फ्रूट की दुकान पर रुकने के दौरान उनकी पत्नी कार में बैठी थी। इसी बीच एक युवक आया और कार से ऑयल टपकने की बात कही। श्वेता जब कार से उतरकर देखने लगी, तभी मौका पाकर बदमाश कार में रखा बैग लेकर फरार हो गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment