नाबालिग से छेड़छाड़, चाकू से हमला, परिवार को पीटा:13 साल की छात्रा पर जानलेवा हमला,लॉ स्टूडेंट से बदसलूकी

इंदौर।बाणगंगा थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के बाद उस पर जानलेवा हमला किया गया, वहीं द्वारकापुरी में लॉ की छात्रा से लगातार छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।छेड़छाड़ के विरोध पर नाबालिग पर हमला-बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम अलवासा नयापुरा में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि 15 मार्च की शाम वह कोचिंग जा रही थी। इसी दौरान इमरान ने उसे रास्ते में रोक लिया और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की।पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताई। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपी इमरान अपने पिता अनीस खान, मां परवीन और बहन शालू के साथ पीड़िता के घर पहुंच गया।आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान इमरान ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से छात्रा पर हमला करने की कोशिश की। बचाव में आई मां के हाथ में चाकू लगने से वह घायल हो गई। वहीं अन्य आरोपियों ने पिता के साथ भी मारपीट की।घटना के बाद आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डरे हुए परिजन घर के अंदर छिप गए। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मेडिकल के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment