इंदौर।लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में पटाखे फोड़ने के विवाद में राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी रहे शिलोम जेम्स ने अपने पड़ोसियो से मारपीट कर दी। आरोप है कि भाईयों के साथ हमला किया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए।इस मामले में शिलोम ने पहले लसूडिया थाने जाकर शिकायत की। दूसरे पक्ष ने टीआई से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद शिलोम पर एफआईआर की गई।पुलिस के मुताबिक फरियादी सचिन वर्मा निवासी महालक्ष्मी नगर ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 8 मार्च की रात करीब 11 बजे टी-20 क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद वह अपने घर के सामने परिवार के साथ पटाखे फोड़ रहे थे।इसी दौरान वहां खड़ी कारों को लेकर शिलोम जेम्स ने आपत्ति जताई और अपशब्द कहे। सचिन के अनुसार जब उनके भाई सुमित ने अपशब्द कहने से रोका तो शिलोम जेम्स और उसके साथी विकास सोनी भड़क गए और दोनों भाइयों के साथ मारपीट करने लगे।
पटाखे फोड़ने पर विवाद:राजा रघुवंशी हत्या कांड के आरोपी शिलोम जेम्स ने पड़ोसियों से की मारपीट