उज्जैन। जयपुर में अध्ययन करने वाली मंदसौर की युवती के साथ उज्जैन की होटल में हुए शोषण का मामला सामने आया है। घटना 5 माह पहले की है, पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू की है।
बताया जा रहा है कि मंदसौर की रहने वाली युवती जयपुर में अध्ययन करती है। वर्ष 2025 में उसकी जयपुर रेलवे स्टेशन पर सवाई माधोपुर के रहने वाले युवक से पहचान हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नम्बर लिये और बातचीत के दौरान मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया। सितम्बर माह में दोनों उज्जैन आये और देवासगेट क्षेत्र की होटल में ठहरे। इस दौरान युवक ने युवती को अपनी मंगेतर बताया। होटल में साथ रहने के दौरान युवक ने शोषण किया। वापस जयपुर लौटने पर युवक ने बातचीत बंद कर दी। युवती ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसका प्रेम पहले से शादीशुदा है। अपने साथ गलत होने पर पांच माह बाद युवती ने उज्जैन आकर देवासगेट थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अनिला पाराशर ने बताया कि मामला महिला संबंधित अपराध से जुड़ा होने पर युवक के खिलाफ गलत काम करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। युवक की तलाश में पुलिस टीम सवाई माधोपुर भेजी जायेगी।
जयपुर में अध्ययन करने वाली छात्रा का उज्जैन में शोषण -5 माह पहले होटल में हुई घटना, अब दर्ज कराया प्रकरण