मणि नगर कॉलोनी में 3 सूने मकानों में चोरीताले तोड़कर वारदात,रहवासियों में आक्रोश

उज्जैन।उज्जैन की मणि नगर कॉलोनी में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरों ने तीन सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह घटना का पता चलने पर कॉलोनी के रहवासियों में आक्रोश फैल गया।विक्रम नगर ओवरब्रिज के पास स्थित इस कॉलोनी में हुई वारदात के बाद सुबह जब लोग जागे, तो उन्हें मकानों के दरवाजे खुले और टूटे हुए ताले सड़क पर पड़े मिले। तत्काल पंवासा थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।तीन मकानों को बनाया निशाना-पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों मकानों से कितना सामान चोरी हुआ है। पुलिस संबंधित मकान मालिकों के आने के बाद ही चोरी गए सामान का आकलन कर पाएगी। जिन तीन मकानों को निशाना बनाया गया, उनमें सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त ट्रेसर ईश्वरलाल वाडिया, विक्रम विश्वविद्यालय की छात्रा अंशी वर्मा और किराएदार तपेश भट्ट का परिवार शामिल है।

रहवासियों ने सुरक्षा को लेकर नाराजगी जाहिर की-चोरी के समय तीनों मकान सूने थे। अंशी वर्मा अपने घर बेतूल गई हुई थीं, जबकि तपेश भट्ट अपने परिवार के साथ रिश्तेदार की बीमारी के चलते झालावाड़ गए थे। ईश्वरलाल वाडिया भी अपनी पत्नी के साथ दो दिनों से किशनपुरा स्थित अपने दूसरे मकान में ठहरे हुए थे। चोरों ने सूने मकानों का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment