जयपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के लिए कई साल पहले “नीच” शब्द इस्तेमाल करने पर हुए विवाद को एक बार फिर उसी तरह का बयान दिया है। मणिशंकर अय्यर ने कहा- मोदी जी कहते हैं कि मैंने उन्हें ‘नीच’ कहा, लेकिन मैंने उन्हें ‘नीच’ नहीं कहा, बल्कि मैंने कहा था कि वे ‘नीच किस्म के आदमी’ हैं।
मोदी जी कहते हैं कि मैंने उन्हें ‘नीच जात’ का कहा, लेकिन मैंने उनको कभी ‘नीच जात’ का नहीं बुलाया। मैंने कहा था कि उनका (मोदी का) चरित्र नीच है। अय्यर जयपुर के कनोडिया कॉलेज में एक व्याख्यान में ये बातें कही।गलत अफवाहें फैलाकर प्रधानमंत्री बने हैं अय्यर ने कहा- वे कहते हैं कि मैंने कहा, चाय वाला प्रधानमंत्री नहीं बन सकता, आप उस वीडियो को देखिए आज तक यूट्यूब पर है। मैंने यह नहीं कहा कि वह चाय वाला है इसलिए प्रधानमंत्री नहीं बन सकता।