उज्जैन। शासकीय चरक भवन के पास सीएमएचओ कार्यालय के सामने शनिवार शाम बिजली के तारों में आग लग गई। पोल पर विद्युत डीपी भी लगी थी, आग की लपटे देख लोग दहशत में आ गये। इस दौरान क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई। आगजनी की खबर मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गये थे। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। पूर्व में भी चरक भवन के पास से गुजर रहे बिजली के तारों में फाल्ट होने के मामले सामने आ चुके है। यहां डीपी लगी है, जिसमें पहले भी आग लग चुकी है। पूर्व में आग लगने पर यहां तारों के बीच चप्पल फंसा दी गई थी, ताकि तार आपस में ना टकराये।
चरक भवन के पास बिजली के तारों में लगी आग