उज्जैन। धार्मिक नगरी में खुले स्थानों पर नशा करना प्रतिबंधित है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जाता है और कार्रवाई की जाती है। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने गश्त के दौरान शुक्रवार-शनिवार रात 52 क्वार्टर के सामने खेत किनारे गांजे का नशा करते पवन पिता बसंतीलाल चंदेल निवासी ग्राम पुरीखेड़ा भैरवगढ़ को पकड़ा। उसके पास से गांजे की पुड़िया, चीलम माचिस जप्त कर मादक पदार्थ का सेवन करने की धारा 8/27 में प्रकरण दर्ज किया। इसी प्रकार नीलगंगा थाना पुलिस ने धन्नालाल की चाल से निलेश पिता श्यामपुरी निवासी श्रीराम कालोनी, लोटि तिराहे से सन्नी उर्फ विकास पिता विनोद कुमार निवासी वर्धमान नगर आगररोड और कवेलू कारखाना से विजय प्रकाश उर्फ शाून पिता ओमप्रकाश जाटवा निवासी अजीत नगर को शराब का खुले में सेवन करते गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ आबकारी की धारा 36 बी का प्रकरण दर्ज किया गया है।
भिंड का रहने वाला शंकर पिता मानपाल कुशवाह 19 साल वर्तमान में किराये कवेरी रेसीडेंसी नागझिरी में निवास करता है और देवासरोड कार शोरूम के सामने तिराहे पर पानी-पताशी की दुकान लगाता है। रात 8 बजे दुकान पर नागझिरी क्षेत्र में रहने वाला जितेन्द्र पिता रमेश शिंदे पहुंचा और जल्दी पताशी खिलाने की बात कहने लगा। दुकान पर दूसरे ग्राहक उससे पहले आये हुए थे, उसने कुछ देर रूकने के लिये कहा तो जितेन्द्र ने विवाद शुरू कर दिया और डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट होने पर मौके पर आसपास खड़े लोग दहशत में आ गये। शंकर ने मामले की शिकायत नागझिरी थाने पहुंचकर की। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की और आसपास लोगों के बयान दर्ज कर मामले में शंकर के साथ मारपीट करने वाले जितेन्द्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
खुले स्थानों पर नशा करने तीन युवकों को पकड़ा,युवक से मारपीट