पुलिस ने की बलवा ड्रिल:वज्र वाहन, टियर गैस और भीड़ नियंत्रण अभ्यास कराया

उज्जैन।उज्जैन पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण को लेकर बलवा ड्रिल आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल को भीड़ और संभावित दंगा स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास में वज्र वाहन और टियर गैस के उपयोग का प्रदर्शन किया गया।ड्रिल के दौरान डीआईजी नवनीत भसीन और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को भीड़ नियंत्रण की रणनीतियों के बारे में मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों ने संभावित दंगा स्थिति में बल के समन्वित उपयोग पर निर्देश दिए।वज्र वाहन पर फायरिंग प्रक्रिया का निरीक्षण-पुलिस अधीक्षक ने वज्र वाहन पर चढ़कर फायरिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। जवानों को सही फायर पोजीशन और टारगेटिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment