डायरेक्ट मोटर लगाने वालों की मोटर होगी जब्त: लगाना होगी टोटी, नहीं तो कार्रवाई

इंदौर।शहर में गर्मी की दस्तक के साथ ही नगर निगम जल संकट से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर आ गया है। गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने जलप्रदाय की समीक्षा बैठक ली। बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि जो लोग नलों से सीधे मोटर लगाकर पानी खींच रहे हैं, उनके विरुद्ध सघन अभियान चलाकर मोटरें जब्त की जाएं। साथ ही, ऐसे क्षेत्र जहां पर नलों में टोटियां नहीं लगी हैं, उन पर चालानी कार्रवाई करें।उन्होंने पेयजल टंकियों की स्थिति, ट्यूबवेल संचालन, जल वितरण व्यवस्था, पानी के टैंकरों की उपलब्धता तथा क्षेत्रों में अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोजाना सुबह के समय जलप्रदाय के दौरान नल कनेक्शन से डायरेक्ट मोटर लगाकर पानी खींचने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए मोटर जब्ती की कार्रवाई करें, इसके साथ ही ऐसे क्षेत्र जहां पर नल में टोटी नहीं होने से पानी का अपवाह होता है इसको दृष्टिगत रखते हुए ऐसे लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करें।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment