लुटेरों से 50 हजार और बाइक हुई बरामद

उज्जैन। 8 लाख की लूट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान उसने 50 हजार रूपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। सोमवार को रिमांड खत्म होने पर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
नागेश्वरधाम कालोनी में रहने वाला अनुराग पिता राजेन्द्रसिंह आंजना शुक्रवार शाम दोस्त अनिरूद्ध सेन के साथ तराना तहसील के ग्राम हालूखेड़ी में मामा ईश्वरसिंह के यहां से 8 लाख रुपए लेकर एक्टिवा क्रमांक एमपी 13 ईवी 9130 से वापस लौट रहा था। सायरखेड़ी मार्ग पर झमझम कैफे के पास बाइक से आये 3 नकाबपोश बदमाशों अनुराग और उसके दोस्त अनिरूद्ध के साथ मारपीट करते हुए 8 लाख रुपए लूट लिये थे। पुलिस ने चिमनगंज थाना पुलिस ने चंद घंटों में मामले का पर्दाफाश कर दिया था। लूट का षडयंत्रकारी अनुराग का दोस्त अनिरूद्ध होना सामने आया था। उससे पूछताछ के बाद रोहित पिता राकेश बनोलिया  तिरुपतिधाम कालोनी, आलोक उर्फ बुद्धा पिता लालु उर्फ अनिल लोट निवासी दिल्ली दरबाजा भैरुगढ और यश पिता विनेश सोलंकी निवासी द्रविड़ मार्ग बहादुरगंज को गिरफ्तार कर लूट की राशि में से 5 लाख बरामद कर लिये थे। शेष राशि बरामद करने के लिये रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि में चारों से 50 हजार रूपये और लूट के दौरान उपयोग की गई बाइक जप्त की गई। एसआई दिनेश भाट ने बताया कि 8 लाख में से 5.50 लाख रूपये बरामद हो पाये है। आरोपियों ने शेष राशि खर्च करना बताया है। सोमवार को रिमांड खत्म होने न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से जेल वारंट जारी होने पर केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ भेजा गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment