दोनों ओर से थप्पड़-मुक्कों के साथ लाठी डंडे चले

उज्जैन। बड़नगर की व्यास कॉलोनी स्थित संजना पार्क के पास पुराने लेनदेन की बात को लेकर ऋतिक पिता सुरेश गहलोत निवासी शिवाजी पथ और सांवरिया कॉलोनी में रहने वाले सुमित पिता सुरेशचंद्र भाटी के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी के दौरान उनके दोस्त भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मामला मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से थप्पड़-मुक्कों के साथ लाठी डंडे चले। मारपीट में ऋतिक गहलोत के साथ उसके दो साथी अंकुश दुबे और अभिषेक दुबे भी घायल हो गए। दूसरी ओर से सुमित भाटी, मुकेश जाट और लोकेश गहलोत को चोट आई। विवाद का मामला बड़नगर थाना पुलिस के पास जहां दोनों ओर से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जाने लगे। पुलिस ने मामले में क्रास प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। दोनों ओर से घायलों को मेडिकल के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया। जहां से अंकुश दुबे उपचार के लिए उज्जैन चरक अस्पताल आ गया। अंकुश का कहना था कि लोकेश पार्षद का भाई है। उसके द्वारा रुपए मांगे जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment