उत्सव में कलर बम फटने पर 7 लोग घायल हो गये। मामले में नीलगंगा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में लिया है

उज्जैन। रंगपंचमी होने पर रविवार को कृष्ण-सुदामा रंग उत्सव का आयोजन किया गया था। जिसकी शुरूआत होने से पहले हादसा हो गया। उत्सव में कलर बम फटने पर 7 लोग घायल हो गये। मामले में नीलगंगा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में लिया है।
नीलगंगा थाना क्षेत्र के संतनगर चौराहा से माधवनगर थाना क्षेत्र के टॉवर चौक तक रंगपंचमी के अवसर पर कृष्ण-सुदामा रंग उत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल होने पहुंचे थे। आयोजन की शुरूआत होने से पहले संत नगर चौराहा पर कलर बम छोड़े जा रहे थे। इस दौरान अचानक कलर बम फट गया, जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई। कलर बम में बारूद भरा हुआ था, जिसके चलते सात लोग झुलस गये। तत्काल उन्हे पुलिस वाहन और अन्य वाहनों से समीप के निजी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान सामने आया कि घायलों में अशीष पिता अमीरलाल ढोलपुरे 48 साल निवासी महावीर बाग, रघुवीर पिता पीरालाल गोयल 55 साल निवासी फाजलपुरा देवेन्द्र पिता शोभराम चौहान 33 साल आनंदनगर, जितेन्द्र पिता अमरसिंह पटेल 35 साल महालक्ष्मीनगर, राजेन्द्र पिता अर्जुन भाटिया 57 साल निवासी अवंतिपुरा, प्रशांत पिता मदनलाल 36 साल निवासी अभिषेकनगर और विरेन्द्र पिता रतनसिंह आंजना 42 साल निवासी ग्राम जमालपुरा घायल है। विरेन्द्र भाजपा मंडल अध्यक्ष है। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां विरेन्द्र आंजना और राजेन्द्र भाटिया की स्थिति को देखते हुए उन्हे इंदौर रैफर कर दिया गया। नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर देहती नालसी पर अज्ञात के खिलाफ धारा 125 (ए), 118 (1) का प्रकरण दर्ज किया गया है। एएसपी गुरूप्रसाद पारशर के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment