अवैध शराब के साथ गिरफ्त में आया सांवेर का युवक

उज्जैन। सर्कल भ्रमण के दौरान शुक्रवार-शनिवार रात नानाखेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद चैक शर्ट पहने बिना नंबर की नीली एक्टिवा से अवैध शराब लेकर तारामंडल के पास किसी को देने आया हुआ है। पुलिस टीम ने तारामंडल के आसपास घेराबंदी की। सूचना के मुताबिक एक युवक एक्टिवा पर दिखाई दिया। जिसे योजना बनाकर पकड़ा गया। उसके पास से झोले मिला, जिसमें देशी शराब भरी हुई थी। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति का नाम सौदान पिता नरसिंह राठौर 41 साल निवासी ग्राम हिण्डोलिया तहसील सांवेर जिला इंदौर सामने आया। उसके पास से शराब के 335 क्वार्टर कीमत 30 हजार से अधिक बरामद कर मामले में आबकारी अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव के अनुसार आरोपित से पूछताछ जारी है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह शराब किसे देने आया था। विदित हो कि शहर में शराब प्रतिबंधित होने के बाद से लगातार इंदौर-देवास के रास्ते शराब उज्जैन तक लाई जा रही है। नानाखेड़ा क्षेत्र इंदौर से जुड़ा हुआ है। पूर्व में भी अवैध शराब के साथ कई लोग गिरफ्त में आ चुके है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment