मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारतीय उड़ानों पर 278 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटें रद्द

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब भारत की अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि क्षेत्र में जारी अस्थिर स्थिति और कई देशों के हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण भारतीय एयरलाइंस की कुल 278 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। सरकार ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों से जुड़ी ताजा जानकारी पर लगातार नजर रखें और एयरलाइंस द्वारा जारी सूचनाओं को ध्यान से देखें। मंत्रालय के अनुसार पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात के चलते कई महत्वपूर्ण हवाई मार्ग प्रभावित हुए हैं। इसी वजह से भारतीय एयरलाइंस को अपनी उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा और कई सेवाएं रद्द करनी पड़ीं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment