उज्जैन।सिंहस्थ मेला कार्यालय में गुरुवार को अधिकारियो ने आगामी सिंहस्थ मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाई जाने वाले पार्किंग के लिए 3 घंटे से अधिक समय तक बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया की अपने वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा पैदल चलना नहीं पड़े इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। प्लान के तहत श्रद्धालु के लिए नदी घाट से करीब 2 किमी परिधि में ही पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।3 लेवल में होगी पार्किंग व्यवस्था-संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के बैठक में दिए गए निर्देश के बाद सिंहस्थ 2028 के लिए उल्टी गिनती लगभग शुरू हो चुकी है। इसके लिए अधिकारियों ने भी माइक्रो प्लानिंग शुरू कर दी है। सभी फोर लेन और सिक्स लेन के पास जो मार्ग उज्जैन से जुड़ रहे हैं पार्किंग की व्यवस्था का प्लान किया गया है। इसमें 12 से अधिक पार्किंग स्थलों को चयनित कर लगभग 5 से 7 लाख वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। संभावित प्लान अनुसार लेवल वन पार्किंग पर लगभग 1 लाख वाहन ,लेवल 2 पार्किंग पर लगभग 2 से 3 लाख गाड़ियां और लेवल 3 पार्किंग पर तीन से चार लाख वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इंदौर रोड पर, बड़नगर रोड पर, गरोठ रोड के पास और आगर रोड के पास भी पार्किंग की व्यवस्थाओं के लिए स्थल चयनित किए जा रहे हैं।
सिंहस्थ में घाट से 2 किलोमीटर क्षेत्र में होगी पार्किंग:सिंहस्थ मेला कार्यालय की बैठक में निर्णय