उज्जैन| बेमौसम बारिश एवं ओला वृष्टि से प्रभावित हुई फसलों का आरबीसी 6/4 के तहत सर्वे करवाकर राहत एवं बीमा राशि की मांग भारतीय किसान संघ जिला उज्जैन ने की है। इस संबंध में प्रशासन को जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह आंजना, जिला मंत्री ईश्वर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजेश, जिला उपाध्यक्ष शिवचरण शर्मा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों और अन्य तहसील के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ज्ञापन दिया गया। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सर्वे करवाकर राहत एवं बीमा राशि नहीं दी गई तो आंदोलन किया जाएगा।
ओला वृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वे करने और बीमा राशि देने की मांग