ब्रह्मास्त्र अहमदाबाद
टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच नीदरलैंड के खिलाफ होगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसका टॉस शाम 6.30 बजे से होना है।
टीम इंडिया ने पहले ही सुपर-8 स्टेज में एंट्री कर ली है। हालांकि, टी-20 के नंबर-1 बैटर अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में अब तक खाता भी नहीं खोल सके। वे पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ जीरो पर आउट हुए। दूसरी ओर, नीदरलैंड को अगले राउंड की उम्मीदों के लिए जीत चाहिए। टीम आज हारी तो ग्रुप स्टेज में ही बाहर भी हो जाएगी। दोनों ने अब तक एक ही टी-20 खेला भारत और नीदरलैंड की टीमें टी-20 इंटरनेशनल में दूसरी बार ही आमने-सामने होने जा रही हैं। इससे पहले 2022 के वर्ल्ड कप में दोनों टीमें सिडनी में भिड़ी थीं। तब पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 179 रन बनाए थे, नीदरलैंड 123 रन ही बना पाया था। इस वर्ल्ड कप में भारत ने अमेरिका, नामीबिया और पाकिस्तान को हराया है।