अजित पवार विमान क्रैश, एएआईबी का दावा-ब्लैक बॉक्स खाक हुआ

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत के मामले में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कहा है कि क्रैश विमान के दोनों फ्लाइट रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) आग में खाक हो गए थे। एजेंसी के मुताबिक एक रिकॉर्डर का डेटा डाउनलोड हो चुका है। ब्लैक बॉक्स बनाने वाले देश अमेरिका से सहायता मांगी है। ब्लैक बॉक्स जलने के दावे पर एनसीपी (शरद) के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने कहा कि ब्लैक बॉक्स भीषण आग और धमाकों से सुरक्षित रह सकता है, लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति से नहीं। पुणे जिले के बारामती में 28 जनवरी को एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान क्रैश हुआ था। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री सहित 5 लोगों की मौत हुई थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment