भारत-फ्रांस की 3.25 लाख करोड़ की डील भारत को 114 राफेल मिलेंगे; राष्ट्रपति मैक्रों से मिलेंगे मोदी

मुंबई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आज मंगलवार को मुंबई में मुलाकात होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच 3.25 लाख करोड़ रुपए की डिफेंस डील होगी। कीमत के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी सैन्य डील होगी। इसके तहत भारत को 114 राफेल फाइटर जेट मिलेंगे।दोनों नेताओं के बीच दोपहर 3:15 बजे मुबंई के लोक भवन में बैठक होगी। इसमें रक्षा, समुद्री सहयोग, इंडो-पैसिफिक रणनीति, उभरती तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।दोनों नेता शाम 5:15 बजे वे भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026 का उद्घाटन करेंगे। मोदी और मैंक्रों उद्योगपतियों, स्टार्टअप फाउंडर्स, रिसर्च एक्सपर्ट्स और इनोवेशन से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे।राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट में भी हिस्सा लेंगे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment