10 माह बाद हिरासत में आया दुष्कर्म का इनामी आरोपी

उज्जैन। युवती के साथ जबरदस्ती होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 माह बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
माकडोन थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती अप्रैल 2025 में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती को चार दिन बाद एक होटल से दस्तयाब किया था। उस दौरान युवती ने बताया था कि उसे लाड़सिंह पिता मांगीलाल गुर्जर निवासी ग्राम सेडू थाना पीपलरावा देवास जबरदस्ती साथ ले गया था और धमकाकर गलत काम किया। उसने आगररोड की होटल में रखा था। युवती की शिकायत पर 18 अप्रैल को आरोपी लाड़सिंह के खिलाफ धारा 64, 64 (2) (एम), 87, 351 (3) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की थी। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। 10 माह बाद आरोपी का सुराग मिलते ही उसे देवास से हिरासत में लिया गया। थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment